जनसंख्या नियंत्रण करने में युवाओं की अहम भूमिका-नीलम दीक्षित

Jul 12 2022

ग्वालियर। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर युवाओं को जागरूक करने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जनसंख्या को कम करने पर जागरूक किया।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी युवाओं को किस तरह जनसंख्या को कम किया जा सकता है इस विषय पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा जनसंख्या नियंत्रण करने में युवाओं की अहम भूमिका।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा सभी युवाओं को परिवार नियोजन पखवाड़े के अंतर्गत चलने वाली शासन  की नवीन योजनाएं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संस्था की नवीन युवा गतिविधियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में युवाओं ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया साथ ही उन्होंने बड़ती हुई जनसंख्या पर युवाओं ने एक एक कर अपने विचार विमर्श रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज अग्रवाल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में कुल 50 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से स्वाती तोमर द्वारा आभार व्यक्त किया।