सुबह सैर पर निकले दो युवकों की चेन लूटकर भागे, दो बाइक सवार बदमाश
Jul 12 2022
ग्वालियर। मुरार और गोला का मंदिर इलाके में मंगलवार सुबह दो युवकों की चेन लूटकर अपाचे बाइक सवार बदमाश भाग निकले। दोनों युवक सुबह की सैर पर निकले थे, तभी लूट की घटना हो गई। दोनों ही घटना में दो बदमाश शामिल हैं, एक ही गैंग के बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पहले मुरार और 10 मिनिट बाद गोला का मंदिर इलाके में लूट की। सुबह हुई लूट की घटनाओं से पुलिस अफसर सकते में आ गए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पड़ताल चल रही है।
सीएसपी मुरार ऋषिकेष मीणा ने बताया कि मुरार स्थित छह नंबर चौराहे के पास रहने वाले त्रिलोक राजपूत अपने श्वान के साथ सुबह सैर पर निकले थे। वह पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बाइक चला रहे बदमाश ने गति धीमी की, पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और चेन लूट ली। चेन लूटकर बदमाश भाग निकले। युवक ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
इसके बाद बदमाश गोला का मंदिर इलाके में भाऊ साहब पोतनीस इंक्लेव के पास पहुंचे। यहां डा.प्रशांत पचौरी सुबह की सैर पर निकले थे। यहां उनके गले पर झपट्टा मारकर बदमाश सोने की चेन लूट ले गए। इसके बाद बदमाश रेसकोर्स रोड की तरफ भाग गए। आधा घंटे में दो लूट की घटना होने से पुलिस अफसर हैरान रह गए। इलाके में नाकाबंदी की गई।
उपनगर मुरार की सीपी कॉलोनी के पास स्थित बैंक कॉलोनी निवासी त्रिलोक सिंह राजपूत पुत्र गुलाब सिंह प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। रोज की तरह मंगलवार को वह अपने डॉग को सैर कराने के लिए निकले थे। अभी वह छह नंबर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से अपाचे जैसी बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और पीछे से झपट्टा मार दिया। झपट्टा मारकर बदमाश दो तौला बजनी सोने की चेन लूट ले गए हैं।
वारदात का पता चलते ही प्रॉपर्टी डीलर ने बदमाशों को पकडऩे के लिए दौड़ लगाई और उनकी बाइक का नंबर लेने के लिए जैसे ही नंबर प्लेट पर नजर डाली तो पता चला कि बदमाशों ने नंबर प्लेट तोड़ी हुई लगाई थी। गाड़ी का आखिरी नंबर सिर्फ एक ही नजर आया। जिससे बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगा पाना बहुत मुश्किल है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में शहर भर की नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
लूट के शिकार प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि वह सड़क के रॉन्ग साइड वॉक करते हुए जा रहे थे और बदमाशों ने भी उसी साइड पर आकर पीछे से वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश की उम्र 20 से 25 रही होगी। बाइक चला रहे बदमाश ने पीली टी-शर्ट पहनी हुई थी और पीछे बैठे बदमाश ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी।
पुलिस ने पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश कैद हुए हंै। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पता चला है कि बाइक पर आगे फाइव या एस लिखा हुआ है। अब पुलिस बाइक के व हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है, बाइक भी चोरी की हो सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के इलाकों के कुछ संदेहियों को भी पूछताछ के लिए उठाया सुराग मिल गया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









