बेंच पर बैठते ही अधेड़ की मौत

Jul 11 2022

ग्वालियर। बेंच पर बैठते ही एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में सोमवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है।
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि सोमवार की सुबह अंबेडकर पार्क के चौकीदार ने सूचना दी थी कि एक अधेड़ पैदल चलकर आया और पार्क की बेंच पर बैठ गया। कुछ देर बाद उसकी नजर पड़ी तो वह अधलेटा नजर आया। उसकी हालत ठीक नहीं दिखने पर वह उसके पास पहुंचा, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं होने पर पता नहीं चला है कि वह कहां का रहने वाला है। फिलहाल उसकी शिनाख्ती के लिए शहर के साथ ही आस-पास के जिलों को सूचना दे दी है।