डाक्टर की लापरवाही से कार से कुचलकर श्वान की मौत

Jul 11 2022

ग्वालियर। विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग को एक डाक्टर ने लापरवाही से कार चलाते हुए कुचल दिया। इसकी सूचना मिलने पर श्वान संस्था की नम्रता सक्सेना और सिद्धी मानव सेवा समिति के आकाश बंसल मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक निजी डाक्टर श्रीवास्तव और उनकी सहायक नेहा शर्मा की कार से इस डॉग की मौत हुई है। इस घटना की लिखित शिकायत नम्रता व आकाश ने विश्वविद्यालय थाने में की है। उन्होंने इस पर थाना प्रभारी से इस मामले में पशु कू्ररता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।