चुनाव के बाद भी थम नहीं रहा भाजपा में बवाल, पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष ने पैसे वापस मांगे
Jul 10 2022
ग्वालियर। निगम चुनावों में बुरी तरह से आपसी गुटबाजी में फसी भाजपा के नेता चुनाव के बाद भी विवादों से बाहर नही निकल पा रहे हैं। पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लडने वाले पदाधिकारियों को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है। इसके बाद उन पदाधिकारियों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष से अपनी रकम वापस मांगी है। जो उनसे टिकिट वितरण के नाम पर ली गई थी।
पार्टी के पूर्व पदाधिकारी अमित सूरी ने वार्ड 34 से निर्दलीय चुनाव लडा है। इस पर भाजपा ने उन्हें बाहर कर दिया हे। तब रविवार को अमित सूरी ने पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष कमल मखीजनी से अपने 10 हजार रुपए लौटाने की मांग की है। पत्र और सोशल मीडिया पर लिखा है कि में अमित सूरी भारतीय जनता पार्टी स्वामी विवेकानंद मंडल का पूर्व उपाध्यक्ष ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी से कहता हूं कि उन्होंने जो 24 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने का जो आदेश जारी किया है। वह पहले हम सभी कार्यकर्ताओं से जो चुनाव के लिए बायोडाटा लेते वक्त 10-10 हजार रुपये लिऐ थे। पहले वह हमें वापस करें उसके उपरांत यह कार्यवाही करने का हक है। हमारा पैसा भी मेहनत की कमाई का है मेरे द्वारा 10 हजार रुपए भारतीय जनता पार्टी के सह कोषाध्यक्ष बिरजू शिवहरे के खाते में दिए गए थे। जिसका छायाचित्र संलगन है!।
बिरजू शिवहरे को मखिजानी का बेहद खास माना जाता हे। इसी के चलते उन्होंने सभी बायोडाटा देने वाले कार्यकर्ताओं से 10-10 हजार रुपए इनके माध्यम से लिए थे।।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









