चातुर्मास साधु-संतों के लिए नहीं हर व्यक्ति के लिए है-आर्यिकाश्री

Jul 10 2022

ग्वालियर। गणाचार्य विराग सागर महाराज की शिष्या श्रमणी आर्यिकाश्री विरम्या माताजी एवं श्रमणी आर्यिकाश्री विसंयोजना माताजी ससंघ का भव्य चतुर्मास ग्वालियर में करने के लिए भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा रविवार की माधोगंज स्थित चितेरा ओली दिगंबर जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ निकाली गई।
श्रमणी आर्यिकाश्री विरम्या माताजी ने मंगल प्रवेश के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चातुर्मास केवल साधु-संतों के लिए नहीं बल्कि हर व्यक्ति के लिए होता है। धर्म, ध्यान व अध्यात्म के मार्ग पर चलने का यह विशेष समय है। इन चार माह में हर व्यक्ति को धर्म-भक्ति के पथ पर अग्रसर होना होगा। इससे पूर्व साध्वी सौम्यदर्शना ने कहा कि जिनवाणी का श्रवण करोगे तो जीवन में निश्चित परिवर्तन आएगा। श्रमणी आर्यिकाश्री विसंयोजना माताजी ने कहा कि चार माह ओर चार चातुर्मास ग्वालियर में होना बड़े पुण्य का संयोग है। वर्ष में आठ माह के अलावा यह चार माह जप-तप व भक्ति के लिए विशेष होते हैं। हम सबको जगाने यह चातुर्मास आता है, इसलिए उत्साह से इस चातुर्मास का स्वागत करना चाहिए।  
   जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की श्रमणी आर्यिकाश्री विरम्या माताजी एवं श्रमणी आर्यिकाश्री विसंयोजना माताजी ससंघ के चातुर्मास के लिए भव्य मंगल प्रवेश माधोगंज स्थित चितेरा ओली जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए मामा का बाजार स्थित ऋषभ धर्मशाला पहुँच। शोभायात्रा में आर्यिकाश्री ससंघ की भव्य आगवानी जैन समाज के समाजजनो ने की। शोभायात्रा में बालिकाएं व महिलाऐं साफा पहनाकर ढोल तासे की धुन पर डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र में सिर पर टोपी पहनकर पचरंगी ध्वज व केशरिया ध्वज लेकर जयघोष लग रहे थे। मंगल प्रवेश शोभायात्रा में आर्यिकाश्री ससंघ की आगवानी जगह जगह जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं व समाजजनो ने घरों प्रतिष्ठानों के आगे रंगोली सज्जकर पादप्रच्छलन व दीपो से आरती उताकर मंगल आशीर्वाद लिया।
आज मुनिश्री विनय सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश होगा
श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज ससंघ का नगर मंगल प्रवेश चार माह चातुर्मास के लिए आयोजन समिति साधनमय चातुर्मास 2022 एवं सहयोगी संस्था पुलक मंच परिवार ग्वालियर के तत्वावधान में 11 जुलाई 22 को प्रात: 6 बजे से मुनिश्री की भव्य मंगल नगर प्रवेश शोभायात्रा दौलतगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ शुरू होकर, पारख जी बड़ा, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, नई सड़क, दाना ओली, मोर बाजार, महाराज बाडा, से होते हुए माधवगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुँचेगी। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर दीप प्रज्वलित, पड़ा प्रच्छालन, शास्त्र भेंट एवं मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे।