सांई बाबा पालकी चल समारोह का आयोजन 13 जुलाई को

Jul 10 2022

ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री सांई बाबा पालकी चल समारोह महोत्सव का आयोजन 13 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चल समारोह निकाला जायेगा। इस आयोजन की जानकारी पत्रकारवार्ता में देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल द्वारा कि बताया इस आयोजन को अति सुन्दर एवम् व्यवस्थित करने हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है। इन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का  वा आयोजन बड़ी धूमधाम से निकाला जायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर सांई बाबा पालकी का आयोजन 13 जुलाई को भव्य एवम् गरिमामय समारोह  शाम 5 बजे से निकालेगा। सांई बाबा पालकी समारोह में कई तरह की झांकियां शामिल रहेंगी। इसमें डीजे, महाराष्ट्रीयन ढोल, आकर्षक का केन्द्र रहेगाद्ध बाबा का श्याम सुंदर घोड़ा,भजन संध्या का ट्रोला, प्रसादी वितरण गाड़ी, सांई धुनी, बैंड, पालकी एवम् बग्गी सम्मिलित रहेगी। 
संस्था के पदाधिकारी राजेश जयसिधनी, अमित कुकरेजा, नरेश बतरा, शिव कुमार मोर्य, मुकुंद लघाटे, मनोज रंजक, धीरज गोयल, डॉ. मनीष रस्तोगी, केसी माखीजा,अनिल पंजवानी, राजेश यादव, विकास सोनी, सुरेश कुकरेजा, हेमंत बाथम, गुरुदत्त जायसवाल, दुर्गेश पुरी, रवि तालेगांवकर सहित सभी ने समय पर पधारने का आग्रह किया है।