अमरनाथ के शेषनाग मे फंसे हैं शहर के 51 यात्री
Jul 10 2022
ग्वालियर। अमरनाथ की पवित्र गुफा के बाहर दो दिन पूर्व बादल फटने के बाद अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। जो यात्री जहां उसे वहीं कुछ समय को लिए यात्रा को विश्राम देने के लिए कहा गया था। शेषनाग में शहर के 51 यात्री फंसे हुए हैं। शनिवार की रात भी इन यात्रियों ने शेषनाग में काटी। यहां अस्थाई कैंप बने हुएं हैं। पन्नालाल गौर ने बताया कि यात्रियों ने उम्मीद जताई थी कि आप लोग रविवार की सुबह से अपनी आगे की यात्रा शुरू कर सकेंगें। सुबह से यहां भीषण बारिश हो रही है। इसलिए आज भी आगे की यात्रा शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद की जा रही है कि बारिश थमने के बाद मौसम व परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद आगे की यात्रा शुरू करने की इजाजत दी जाएगी।
ग्वालियर के सभी जो 5 तारीख को अमरनाथ यात्रा पर जम्मू कश्मीर गये थे उनको शेषनाग से आगे जाने नहीं दिया गया है। क्योंकि कल गुफा के पास बादल फटे थे। अनिल राठौर, विकाश वाधवानी, रचना, निशा, प्रियंका, सौरभ, सतीश, आशाराम, पन्नालाल गौड़ ने यह जानकारी दी। इन लोगों ने बताया कि हम लोग सुरक्षित हैं। और यहां व्यवस्थाएं भी ठीक हैं।
शेषनाग में सुबह से बारिश होने के बाद लोगों अमरनाथ यात्रा पर गये यात्रियों के घरवालों की चिंताएं अवश्य बढ़ गईं हैं। हर दो-तीन घंटे में काल कर वहां की जानकारी ले रहे हैं। पन्नालाल गौर ने बताया कि हम सब लोग सुरक्षित हैं। और आराम से हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। उम्मीद है कि बारिश थमने के बाद यात्रा शुरू कर सकेंगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









