बंटवारे के विवाद में बीच-बचाव करने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Jul 09 2022
ग्वालियर। परिवार में बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने आए व्यवसायी व पार्टनर के परिवार को हमलावरों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटा वाले मोहल्ला की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
डीडवाना ओली निवासी मुकेश जैन व्यवसायी हैं और उनका सोने चांदी की दुकान के साथ ही फायनेंस का काम है। उनके साथ काजल चौहान पत्नी धर्मेन्द्र चौहान पार्टनर है। काजल चौहान के हिस्से में उनके परिवार के भगवान सिंह, राजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनुज प्रताप, अभय प्रताप व रीना दीवार बना रहे थे। इस पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गुस्से में आ गए और लाठी डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मुकेश जैन ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने काजल चौहान व उनकी मारपीट करना शुरू कर दिया।
उनकी मारपीट होते देखकर काजल के पति धर्मेन्द्र और जेठ सुमंगल सिंह बचाने आए तो हमलावरों ने उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। हमलावरों की मारपीट में घायल काजल चौहान, धर्मेन्द्र सिंह, सुमंगल सिंह और मुकेश कुमार को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









