तरण पुष्कर पर हुआ अखण्ड रामायण पाठ
Jul 09 2022
ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तरण पुष्कर पर तैरने वाले सदस्यों द्वारा श्री रामचरित मानस अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश खत्री द्वारा बताया गया कि हम सदस्यों द्वारा हर साल अखण्ड रामायण पाठ शहर में अच्छी वर्षा के लिए कराई जाती है, ताकि पानी की कमी के कारण तरण पुष्कर बन्द न हो। साथ ही तरण पुष्कर में कोई अप्रिय घटना घटित न हो। तरण पुष्कर सदस्य एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा पूजा अर्चना कर अखण्ड रामायण पाठ का शुभारभ किया गया।
इस दौरान रामेश्वर भदौरिया, सत्यपाल सिंह चौहान, मधु सोलपुरकर एवं अन्य उपस्थित रहे। अखण्ड रामायण पाठ पूर्ण होने के बाद सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









