आज निकालेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Jul 09 2022

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर में दोपहर 1.30 बजे से 10 जुलाई को यात्रा चैंबर आफ कामर्स से निकाली जाएगी। जोकि अलग-अलग मार्गों से होते हुए छत्रीमंडी स्थित देववन मैरिज गार्डन पहुंचेगी। इस यात्रा में देश-विदेश के भक्त शामिल होंगे।  
रथ यात्रा एवं समिति के संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे व इस्कान मध्यप्रदेश के जनरल सचिव व शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। 
देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने बताया कि  रथ यात्रा से पहले दोपहर 12 बजे सुमधुर कीर्तन व विग्रह पूजा, 1 बजे विशेष पूजन तथा 1:30 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारंभ होगी। रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ का अर्च विग्रह जगन्नाथपुरी से लाए जा चुके हैं। रथ यात्रा के लिए रथ आगरा के इस्कान मंदिर से आया है। 
रथयात्रा का प्रारंभ दोपहर 1:30 बजे चैंबर आफ कामर्स से शुरू होकर जयेंद्रगंज चौराह, दालबाजार, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, पाटनकर बाजार, बाड़ा होते हुए छत्रीमंडी पहुंचगी। रथ यात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया जाएगा। रथ यात्रा के दौरान रथ को हजारों भक्तों द्वारा खींचा जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यात्रा में साथ रहेंगे।