विधायक सिकरवार ने खड़े होकर कराई सफाई
Jul 08 2022
ग्वालियर। नगर निगम चुनाव के संपन्न होने के बाद लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार अपने क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर सड़कों पर आ गये हैं। शुक्रवार को उन्होंने दाल बाजार वार्ड क्रमांक 57 में खड़े होकर सफाई कराई।
सिकरवार का कहना था कि सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है हमें अपने आसपास साफ सफाई रखना चाहिये। उन्होंने कहा कि बरसात के समय में सड़कों पर पानी न भरे इसके लिये नालियों की सफाई समय पर की जाये।
उन्होंने उपस्थित निगम अमले को निर्देश देते हुये कहा कि क्षेत्र में गदंगी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विधायक सिकरवार ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांगे्रस को भारी बहुमत से विजयश्री मिल रही है आने वाले समय में नगर निगम परिषद में कांगे्रस का परचम लहरायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









