प्रत्याशियों ने चुनाव से फूर्सत होकर कर रहे हैं जीत हार के आंकलन

Jul 08 2022

ग्वालियर। करीब 20 दिन तक दिन रात मेहनत करने वाले प्रत्याशियों ने परिवार के साथ आराम करते गुजारा। अब सबकी निगाह 17 जुलाई पर टिकी हुई है। जिस दिन प्रत्याशियों की जीत हार का फायनल लेखा जोखा सामने आएगा। तब के लिये प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद होकर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया। मतदान और मतगणना के बीच का समय अब जीत हार का आंकलन, हिसाब किताब अनुमान में बीतेगा। प्रत्याशी और उनके समर्थक हर बूथ का ब्यौरा जुटा रहे हैं और जीत हार का आंकलन कर रहे हैं। सभी जोड़ घटाव और आंकलन के इतर एक बात तय है की चुनावी पंडित इस चुनाव को कड़ी टक्कर वाला चुनाव मान रहे हैं। जहां महापौर के लिये कांग्रेस भाजपा दोनों में कड़ी टक्कर है। तो वहीं कुछ वार्डों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है।
बीते 20 दिनों से प्रत्याशी सुबह 9 बजे से देर रात तक चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। मतदान समाप्त होने के बाद अधिकांश प्रत्याशी सीधे घर लौटे और कई दिनों की अधूरी नींद पूरी की। दिन अपने परिवार के साथ बिताया। भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार आप महापौर प्रत्याशी रू चि गुप्ता, तीनों ने ही परिवार के संग समय गुजारा। 
वहीं पार्षद प्रत्याशी भी घर में आराम करते और परिजनों से मिलते जुलते नजर आए। किस बूथ पर कितना मतदान हुआ, पिछले बार कितना मतदान हुआ था। पार्षद प्रत्याशी इस आधार पर आंकड़े जुटाकर फिलहाल जीत हार के आंकलन और दावे कर रहे हैं. वहीं महापौर प्रत्याशी किस वार्ड में कितना प्रतिशत मतदान हुआ और पिछले दो चुनाव में आंकड़े या स्थिति थी।