सतीश सिकरवार ने संतों की मौजूदगी में गौरव महाराज से माफी मांगी, शाल उढ़ाकर किया सम्मान
Jul 08 2022
ग्वालियर। मतदान के दौरान गौरव महाराज और विधायक सतीश सिकरवार के परिवार के बीच हुए विवाद का पटाक्षेप हो गया। कांग्रेस विधायक ने यह कहकर माफी मांग ली कि गलती किसी की भी हो संत समाज उसके व मेरे परिवार के लिए सदैव वंदनीय पूज्यनी है और रहेगा। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने के लिए मिर्ची बाबा ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई। इससे पहले संतों की एक बैठक गौरव महाराज के निवास पर हुई थी। इस बैठक में संतों ने घटना पर आक्रोश जताया था।
मतदान के दौरान बुधवार को गौरव महाराज व विधायक सतीश सिकरवार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर संत समाज ने आक्रोश जताया है। संतों की गत दिवस एक बैठक गौरव महाराज के निवास पर हुई। बैठक में 40 के लगभग संत उपस्थित थे। संतों में कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा भी शामिल हुए। संतों ने गौरव महाराज के साथ हुई अभद्रता के विरोध में आक्रोश जताते हुए कहा कि संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतों ने इस संबंध में ददरौआ सरकार रामदास महाराज से मोबाइल पर चर्चा की।
इस बैठक के बाद मिर्ची बाबा ने विधायक सतीश सिकरवार व गौरव महाराज के बीच सुलह के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रात में सतीश सिकरवार भी गौरव महाराज के साथ बात करने के लिए उनके निवास पर महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार के साथ पहुंचे। कांग्रेस विधायक का कहना है कि वे गौरव महाराज का सम्मान करते हैं। उन्होंने उनके साथ कोई मारपीट नही की थी। संतों के प्रति उनके मन में आज भी सम्मान हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत गौरव महाराज से आशीर्वाद लेकर की थी। गौरव महाराज ने कांग्रेस विधायक के सिर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने इंदरगंज थाने का घेराब कर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









