सिरफिरे ने हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, आरोपी गिरफ्तार
Jul 07 2022
ग्वालियर। उटीला में मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव फैल गया। गांव में दो समुदाय आमने-सामने आ गए, इसी बीच यहां काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। उटीला पुलिस ने इस मामले में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली है। गांव के लोग आक्रोशित हो गए थे, लेकिन जब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तो लोग शांत हो गए। जिस आरोपी ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है उसने अपनी पत्नी की हत्या भी की थी। पत्नी की हत्या के मामले में वह जेल भी गया था, कुछ दिन पहले ही छूटा था, इसके बाद उसने यह हरकत कर दी।
उटीला थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि उटीला स्थित भटपुरा के पास जंगल में हुरे बाबा की पहाड़ी पर मंदिर है। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा है। भटपुरा का रहने वाला साार खान गत शाम को गया। वह मंदिर में घुसा और प्रतिमा की क्षतिग्रस्त कर दी। इसी दौरान मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए कुछ लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद तो यहां हंगामा हो गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होने की सूचना पर उटीला थाने की पुलिस यहां पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को जैसे-तैसे समझाया। इसके बाद तत्काल आरोपी पर एफआइआर दर्ज की। एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को जब पुलिस पकडऩे गई तो कुछ लोगों ने विरोध किया, इस पर फिर से हंगामा हो गया। लेकिन पुलिस फोर्स मौजूद था इसलिए हंगामा बढ़ न सका। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। तब जाकर लोग शांत हुए। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह में हत्या की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था। जेल से कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। इसके बाद उसने यह हरकत की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









