इनोवा की टक्कर से ऑटो पलटा, स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे
Jul 07 2022
ग्वालियर। तेज रफ्तार आ रहे इनोवा कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इंदरगंज थाना क्षेत्र के राम मंदिर चौराहे के पास गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे का है। हादसे में ऑटो चालक व उसमें बैठी सवारी घायल हो गए। जिस जगह ऑटो पलटी थी वहां पर दो मिनट पहले कुछ स्कूली छात्र-छात्राएं अपने स्कूली वाहन का इंतजार कर रहे थे। अगर वह उस स्थान को नहीं छोड़ते तो बड़ी घटना घटित हो जाती। हादसे के बाद चौराहे पर मौजूद स्कूली बच्चे दहशत में आ गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन को जप्ती में लेकर थाने आए और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नई सड़क चित्रा टॉकीज के पीछे रहने वाले काशीराम पुत्र लल्लू राम जाटव ऑटो चालक है। रोजाना की तरह वह गुरुवार को भी ऑटो लेकर आया था और सवारी लेकर स्टेशन जा रहा था। अभी वह राम मंदिर चौराहे के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रही इनोवा कार क्रमांक एचआर 17 3469 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट?कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार काशीराम और सवारी राहुल कुमार दब गए। घटना के बाद आस-पास खड़े लोगों ने ऑटो में दबे काशीराम और सवारी को निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल काशीराम और राहुल को उपचार के लिए भेजकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस जगह ऑटो पलटी थी, वहां पर दो मिनट पहले आधा दर्जन स्कूली छात्र व छात्राएं खड़ी थी। लेकिन कुछ ही मिनट पूर्व उनके अन्य साथी आने पर उन्होंने वह स्थान छोड़ दिया और कुछ दूरी पर जाकर अपने अन्य साथियों के साथ खड़े हो गए थे, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। वहीं हादसे के बाद वहां पर मौजूद बच्चे दहशत में आ गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









