रिटायर्डफौजी को पीटा तोडफ़ोड़ कर ठोके फायर

Jul 07 2022

ग्वालियर। बेटे से हुए विवाद का बदला लेने के लिए एक बदमाश अपने एक दर्जन साथियों के साथ रिटायर्ड फौजी के घर पर पहुंचा और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के होरीपुरा की है। जब रिटायर्ड फौजी ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी बेसबॉल के बेट व कट्टे के बटों से मारपीट कर डाली। जब लोग बचाने आए तो हमलावरों ने फायर ठोक दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के होरीपुरा निवासी महेश शर्मा पुत्र रामदत्त शर्मा रिटायर्ड फौजी है। उनके बेटे का मोहित सक्सैना से विवाद हो गया था। उस समय तो बात आई-गई हो गई, लेकिन शाम को मोहित अपने आधा दर्जन के करीब साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा और कार की तोडफ़ोड़ करने के साथ ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब महेश शर्मा ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी बेसबॉल के बेट व कट्टे के बट्टों से मारपीट कर दी।
जब आस-पास रहने वाले लोग मारपीट होते देखकर बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने फायर ठोक दिए। फायरिंग होते देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।