टेकनपुर के पास कार ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत
Jul 07 2022
ग्वालियर। ग्वालियर से करयावटी देव स्थल पर जा रहे लोगों की कार टेकनपुर के पास हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव कार में ही फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है कि किन परिस्थितयों पसतियों में हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक ग्वालियर से एक परिवार करवायटी देव स्थल पर कथा कराने के लिए कार से जा रहे थे। जब वे नेशनल हाइवे 72 पर टेकनपुर के पास पहुंचे ही थे कि कार ट्रक से टकरा गई। हालांकि कार भी तेज गति मे थी और ट्रक भी। ऐसे में कार ट्रक से टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को ग्वालियर अस्पताल भेजा गया है। मृतक व घायल ग्वालियर के रहने वाले हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं लगा है कि दुर्घटना में कार ड्रायवर की गलती थी कि ट्रक ड्रायवर की।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में शव फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को लोगों की मदद लेनी पड़ी और कार की बाडी के कुछ हिस्सों को काटा गया और खींचा गया। तब कहीं शव कार से बाहर निकल पाए। बताया जाता है कि कार भी काफी तेज गति से चल रही थी। इसलिए भी कार अधिक क्षतिग्रस्त हुई है।
दुर्घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को व्यविस्थत कराया। इसके बाद हाइवे पर वाहनों का आना जाना शुरू हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









