स्कोर्पियों के बोनट पर आईपीएस का मना जन्मदिन

Jul 07 2022

ग्वालियर। नगर निकाय निर्वाचन 2022 मतदान की समाप्ति पर एएसपी राजेश दंडोतिया ने अपनी स्कोर्पियों के बोनट पर शाम 5.30 बजे एक साथ आईपीएस और आरक्षक का केक काट कर जन्मदिन का जश्न मनाया।
शांतिपूर्वक मतदान खत्म होने पर एएसपी राजेश दंडोतिया ने सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा का जन्मदिन पिंटोपार्क के मतदान केन्द्र के बाहर सड़क पर अपनी स्कोर्पियों की बोनट पर केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। पूरे इलाके में कहीं कोई हंगामा और न ही विवाद हुआ। जहां हंगामा होने की संभावना थी वहां भी सूझबूझ के साथ वार्ड क्रमांक 19 के भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पति शीतल सिंह भदौरिया और बलवीरसिंह तोमर को एक साथ बैठाकर संवाद कराया है मतदान समाप्त होते सम्मानपूर्वक तरीके से दोनों को बिदा कर दिया।