बारिश के बाद बढ़ी उमस गर्मी से लोग बेहाल

Jul 07 2022

ग्वालियर। बीत बुधवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद शहरवासियों से गर्मी से राहत मिली पर अब मौसम खुल जाने से तेज धूप से उमस बड़ी चुपचुपाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुर्य की आग उगलती तलख किरणों ने लोगो को तीखी उमस का एहसास करा दिया। गुरुवार को सुबह से ही धूप निकलने से उमस बड़ गई उमस बढऩे से लोग काफी परेशान दिखाई दिये। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को कूलर पंखों की हवा बेजान लगने लगी। शरीर से निकलने वाला पसीना बंद नहीं हो रहा कई लोगों ने गर्मी से बचने के लिये ठंठे पानी से नहाकर खुले में बैठ गये। 
शहर की सड़कों पर गर्मी के चलते सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। उमस भरी गर्मी से आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। आपको बतादें कि मौसम विभाग द्वारा मानसून आने की लगातार बात कही जा रही है लेकिन जून माह निकलने के बाद एक सप्ताह जुलाई का भी निकल गया मानसून शहर में नजर नहीं आ रहा है।