17 जुलाई तक स्ट्रांग रूम में रहेंगी ईवीएम 150 जवान, 20 सीसीटीवी कैमरे से होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 07 2022
ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होने के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक्स वोटिंग मशीन) वापस लौटकर मतदान दल आ गए हैं। सभी 1169 मतदान केन्द्र की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। अब 17 जुलाई परिणामों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में स्ट्रांग रूम की निगरानी में 150 जवान व अफसर तैनात किए गए हैं।
जिनको 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में राउंड द क्लॉक ड्यूटी पर लगाया गया है। मतलब एक समय में 50 जवान व अफसर और 20 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यह ईवीएम रहेंगी। यह सुरक्षा ट्रिपल लेयर रहेगी। पहली लेयर में एसएएफ फिर एसटीएफ आखिर में बाहर की तरफ पुलिस रहेगी।
1169 मतदान केन्द्र की ईवीएम को रखना है सुरक्षित
ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने जिले में सफलता पूर्वक मतदान करा लिया है। अब उनके कंधों पर जिम्मेदारी काउंटिंग कराना है। पर उससे पहले इन 1169 मतदान केन्द्र की ईवीएम को 17 जुलाई तक बिना किसी विवाद के सुरक्षित रखना है। इसके लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। इलेक्ट्रोनिक्स वोटिंग मशीनो के स्ट्रांग रूम में लॉक होते ही कड़ी सुरक्षा का घेरा बना दिया गया है। स्ट्रांग रूम में वार्ड वाइस अलग-अलग स्पॉट बनाकर ईवीएम को रखा गया है। जिसकी सुरक्षा के लिए स्टेट आम्र्ड फोर्स और लोकल पुलिस बल तैनात किया गया है।
साइंस कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की निगरानी में कुल 150 जवानों व अफसरों को तैनात किया गया है। इन जवानों के अलावा एक एडिशनल एसपी, एक डीएसपी व 8 थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह बल 8-8 घंटे की राउंड द क्लॉक ड्यूटी करेंगे। मतलब एक बार में 50 जवान, एक डीएसपी व एक टीआई निगरानी रहेंगे। जो आम्र्स से लैस होंगे। यहां किसी को आने जाने की इजाजत नहीं होगी।
20 सीसीटीवी कैमरे, दो एलईटी टीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम व उसके आसपास की सुरक्षा को तीसरी नजर में रखा गया है। इसका सीधा प्रसारण स्ट्रांग रूम के बाहर टीवी पर रहेगा ताकि सभी प्रत्याशी उस पर सीधे तौर पर नजर रख सकेंगे। इतना ही नहीं बिना अनुमति के किसी भी शख्स को परिसर में जाने की अनुमति नहीं है।
एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि 150 जवान दिन रात स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इनकी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहेगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की कमान एएसपी मृगांकी डेका के पास रहेगी। साथ ही स्थानीय पुलिस का बल भी स्ट्रांग रूम एरिया में गश्त करता रहेगा।
प्रत्याशी अपने अपने जीत हार का आंकलन करते हुये दावे कर रहे हैं। साथ ही गुरुवार को ईवीएम मशीन स्ट्रांॅग रूम के बाद पहरा देते दिखाई दिये। वहीं सीसीटीव्ही कैमरे की नजर से हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। 17 जुलाई को मतगणना के समय मशीनों को बाहर निकाला जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









