चुनाव के बाद प्रत्याशियों ने ली राहत की सांस, अब बेसर्बी से कर रहे परिणाम आने का इंतेजार
Jul 07 2022
ग्वालियर। नगर निगम चुनाव की रेलम पेल की भागमभाग दिन चर्या के बाद बीते शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ तो प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। आज गुरुवार को महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों ने परिवार के साथ राहत के पल बिताये। हालांकि चुनाव नीतेजों के बाद ही उन्हें पूरी तरह से राहत मिल पायेगी। लेकिन रैलियों की भागमभाग का सिलसिला थमा तो प्रत्याशियों ने जमकर नींद ली। इस दौरान कई प्रत्याशी घर में सुकून के साथ अखबार के पन्ने पलटते नजर आये।
कांगे्रस महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार एवं उनके पति विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार अपने ललितपुर कॉलोनी स्थित निवास पर परिजनों के साथ कार्यकर्ताओं से मिलते नजर आये। वहीं भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव परिणाम के बारे में जानकारी ली। वहीं पार्षद प्रत्याशियों ने सुकून की नींद लेकर अपने परिवार के साथ वक्त गुजारा। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी नतीजों को लेकर चर्चा करते दिखाई दिये।
जहां कांगे्रस पार्षद प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के बीच खड़े दिखाई दिये वहीं भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी उत्साहित होकर कार्यकर्ताओ के साथ चुनावी समीक्षा और रणनीति बनाने में जुटे रहे। अब बेसर्बी से 17 जुलाई को आने वाले चुनाव नतीजों का इंतेजार कर रहे हैंँ।
आपको बतादें कि बीते एक माह से नगर निगम चुनाव को लेकर जहां कांगे्रस चुनावी मैदान में ताल ठोक रही थी वहीं भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री धुआंधार प्रचार कर अपने अपने प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने के लिये जीतोड़ मेहनत करने के बाद अब परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









