सतीश समर्थकों पर निर्दलीय उम्मीदवार गिरीश व समर्थकों के साथ मारपीट के आरोप, तीन घायल, मामला दर्ज

Jul 06 2022

ग्वालियर। नगर सरकार चुनने के लिए बुधवार को हुए मतदान के दौरान वार्ड 45 से निर्दलीय पार्षद पद के प्रत्याशी गिरीश मिश्रा व उनके समर्थकों के साथ मारपीट हुई है। गिरीश समर्थकों ने मारपीट का आरोप विधायक सतीश सिकरवार के समर्थकों पर लगाया है। खबर है कि मारपीट के कारण तीन लोग गंभीर घायल है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्याशी गिरीश मिश्रा के भाई गौरव महाराज इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर विधायक सतीश सिकरवार के समर्थकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।