केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एएमआई शिशु मंदिर स्कूल में बेटे महार्यमान के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैंने एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग और कर्तव्य का निर्वहन किया है। मेरी आप सभी से भी अपील है कि अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान अवश्य करें। उनके साथ में भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा भी थी।

Jul 06 2022