सट्टा बाजार में आप की महापौर प्रत्याशी रुचि गुप्ता का पत्ता साफ वोटर्स ने नकारा
Jul 05 2022
ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। और आज वोटिंग होने के उपरांत प्रत्याशियों के भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएंगे लेकिन उससे पहले ही चुनावी नतीजों को लेकर दांव लगने लगे हैं सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों की मानें तो वहां आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रुचि गुप्ता को कुल वोटिंग का 5 फीसदी वोटों के भीतर ही निपटना मान रहे हैं। हालांकि वक्त के साथ इन आंकड़ों में कुछ बदलाव भी संभव है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डलना है जिसके लिए सभी प्रत्याशी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। हालांकि प्रत्यक्ष प्रचार अभियान थम गया है। लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर होने वाले असली प्रचार चरम पर हैं।
वही सटोरिए इस चुनाव को भी अपने नफा नुकसान से जोड़कर देख रहे हैं। यदि शहर के सट्टा बाजार पर नजर डालें तो आप पार्टी की महापौर प्रत्याशी को बेहद कम वोटों के साथ तीसरे स्थान पर माना जा रहा है जिससे अधिकांश सटोरिए कुल वोटिंग के 5 फ़ीसदी के अंदर ही वोट मिलना बता रहे हैं। हाईप्रोफाइल तरीके से प्रचार अभियान में जुटी आम आदमी प्रत्याशी रुचि गुप्ता के लिए ये चौंकाने वाला हो सकता है। क्योंकि उन्होंने पैसा प्रचार में पानी की तरह बहाया है उसके बावजूद वोटर द्वारा उन्हें पसंद नहीं किया जा रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









