नगरीय निकाय चुनाव में- तीन महीने की बेटी को गोद में लेकर पहुंची मां, करनी पड़ी ड्यूटी कैंसल

Jul 05 2022

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दल रवाना हो रहे थे। तभी शिक्षिका रोशनी अपनी गोद में तीन महीने की बीमार बच्ची को लेकर पहुंची। जब अफसर उसकी ड्यूटी लगा रहे थे तो मासूम ने उल्लटियां करना शुरू कर दिया। यह देखकर तत्काल अफसरों ने उसे चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया। इसी तरह घाटीगांव में शिक्षक सरनाम सिंह को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, जबकि वो न तो चलने लायक हैं नहीं सोच समझ सकते हैं।
एक हादसे के बाद उनके दोनों पैर के ऑपरेशन हुए हैं। वह फिजिकली और मेंटली अनफिट हैं। मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। इसके बाद भी उनको पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। इसके अलावा कई बुजुर्ग पीठासीन अधिकारी अपने कंधों पर ईव्हीएम( इलेक्ट्रोनिक्स वोटिंग मशीन) को लेकर मतदान कराने जाते हुए नजर आए।