स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान
Jul 05 2022
ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की 122 वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्वामी विवेकानंद चौराहा थाटीपुर पर स्वामीजी का घी दूध दही शक्कर से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद स्वामी जी की पारंपरिक वेशभूषा भगवा वस्त्र पहनाया गया। भगवा वस्त्र पहनाने के बाद स्वामी जी का साहित्य वितरण किया गया।
स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वामी जी विगत अनवरत 5 वर्षों से माल्यार्पण की जा रही है एवं समिति के माध्यम से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम लगातार चलते रहते हैं।
उन्होंने बताया की स्वामी जी की पुण्यतिथि पर ग्वालियर के होनहार खिलाड़ी जिन्होंने 88 साल बाद मध्य प्रदेश को रणजी क्रिकेट में विजय दिलाई ऐसे क्रिकेटर अंकित शर्मा उनके कोच हरदीप गिल एवं हॉकी के प्रशिक्षक जिन्होंने बहुत से खिलाडिय़ों को नेशनल और इंटरनेशनल तक पहुंचाया अविनाश भटनागर को शॉल श्रीफल दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव, देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र जयंत, अमन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, भगवान दास कुशवाह, रामसेवक श्रीवास्तव, राज कुशवाह, हनी माथुर, विशाल राजपूत, शुभम श्रीवास्तव सहित समिति के लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









