शिक्षा का उद्देश्य है समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका तय करना: डॉ. चौहान

Jul 05 2022

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार सफरनामा में अतिथि वक्ता रूप में प्रबंध संचालक आईटीएम विश्वविद्यालय डॉ दौलत सिंह चौहान उपस्थित रहे। युवाओं को संबोधित करते हुए अतिथिवक्ता ने कहा शिक्षा व्यक्ति के जीवन का निर्माण करता हैं। एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी ज्ञान का स्थानान्तरण शिक्षा से ही सभव हैं। व्यक्ति को समाज से जोड़कर अपनी संस्कृति की निरंतर को बनाए रखती हैं। शिक्षा व्यक्ति को आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों का ज्ञान कराती हैं। अंतर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्व के निर्माण एव विकास में शिक्षा की अहम भूमिका हैं। डॉ चौहान ने कहा शिक्षा का उद्देश्य समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका तय करना तथा समाज एवं देश के एक योग्य नागरिक बनाने में शिक्षा की अहम भूमिका है। वेबिनार संचालन सौया तोमर तथा आभार गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन के अध्यक्ष आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, आयुषी अग्रवाल, सुमित शर्मा, पवन बाथम, हेमंत तोमर, निवेश शर्मा, शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।