छात्राओं ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प
Jul 05 2022
ग्वालियर। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोार महाविद्यालय ग्वालियर, में वन महोत्सव- हरियाली महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा हरित शपथ कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमआर कौशल के मार्गदर्शन में इको क्लब प्रभारी डॉ. मोहित आर्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को पेड़ पौधों के महत्व एवं उपयोगिता से अवगत कराते हुए वनों के संरक्षण एवं हरियाली को बचाए रखने हेतु प्रत्येक व्यक्ति के निस्वार्थ योगदान एवं सामूहिक सहयोग हेतु स्वयं जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ एकल उपयोग प्लास्टिक के पूर्णतया: प्रतिबंध हेतु दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम से कम करने के साथ पूर्णता बंद करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अकादमिक सचिव डॉ. संजय स्वर्णकार ने छात्राओं को हरित शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र दुबे, डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ वी.के. अग्रवाल, डॉ कविता अग्रवाल, डॉ अनिल शर्मा, डॉ अर्चना दुबे, डॉ. आर.के. माहौर, डॉ चारू कटारे, डॉ निशा मिश्रा, डॉ. चारू चित्रा, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ स्वपना मराठे, डॉ ज्योत्स्ना राणा, डॉ अलका मौर्य, डॉ. वसीम अंसारी, डॉ प्रीति मौर्य, डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ कमरु जमा सिद्दीकी, डॉ अंशुमन सोनी, डॉ सामंत सिंह सेंगर सहित महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित महाविद्यालय की विभिन्न संकायो की छात्राएं उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









