मतदान सामग्री का वितरण हुआ मतदान सामग्री लेकर मतदान दल हुये रवाना, आज होगा मतदान
Jul 05 2022
ग्वालियर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले में चुनावी प्रचार का शोरगुल सोमवार को शाम 5 बजे थम गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय निकायों में 6 जुलाई को प्रात 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कौशलेन्द्र सिंह ने जिले के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मतदान दिवस पर सुरक्षा के पुता इंतजाम रहेंगे। नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान सामग्री वितरण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
मंगलवार को साइंस कॉलेज में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दलों को प्रात:काल से ईवीएम सहित मतदान सामग्री वितरित कर विशेष वाहनों द्वारा संबंधित मतदान केन्द्रों के लिये रवाना किया।
ग्वालियर नगर पालिक निगम के सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्री का वितरण शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर से किया गया। इसी तरह नगर पालिका डबरा के मतदान दलों को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर डबरा, नगर परिषद पिछोर के मतदान दलों को शासकीय बालक उमावि पिछोर, नगर परिषद बिलौआ के मतदान दलों को शासकीय जवाहर उमावि बिलौआ, नगर परिषद भितरवार के मतदान दलों को शासकीय उत्कृष्ट उमावि भितरवार, नगर परिषद आंतरी के मतदान दलों को अशासकीय बापू. उमावि आंतरी और नगर परिषद मोहना के मतदान दलों को अशासकीय सेन्ट एंथोनी स्कूल मोहना से मतदान सामग्री वितरित की गई।
यहीं से विशेष वाहनों द्वारा अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुये मतदान दलों के साथ सुरक्षा बल भी सभी मतदान केन्द्रों पर पहुँचें। मतदान सपन्न होने के बाद इन्हीं केन्द्रों पर मतदान सामग्री जमा की जायेगी और ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच सील बंद स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा।
चुनावी शोरगुल थमने के बाद कोई भी राजनैतिक दल / प्रत्याशी या समूह के लोग एकत्रित होकर कोई जुलूस, जनसपर्क या रैली नहीं निकाल सकेंगे। साथ ही चलचित्र, टेलीविजन व अन्य माध्यमों द्वारा जनता के समक्ष चुनाव संबंधी सचित्र प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेंगे। इसी तरह संगीत या नाट्य, अभिनय या अन्य कोई आमोद-प्रमोद के जरिए मतदाताओं को लुभाने के प्रयास नहीं किए जा सकेंगे। यदि कोई इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसे सजा और जुर्माना भुगतना होगा। ग्वालियर नगर निगम सहित जिले के सभी 7 नगरीय निकायों में स्थित 1421 मतदान केन्द्रों तक पहुँचने के लिये 189 रूट निर्धारित किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को पहुँचाने में रिजर्व वाहनों सहित कुल 189 चार पहिया वाहन उपयोग में लाए जायेंगे। इसके अलावा जरूरत पडऩेपर रिजर्व वाहन भी उपलब्ध रहेंगे। इनमें 152 बड़ी बसें व 37 मिनी बस शामिल हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम ग्वालियर के अंतर्गत 1169 मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को पहुँचाने के लिये 132 रूट निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पालिका डबरा में 165 मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को पहुँचाने के लिये 40 रूट, नगर परिषद आंतरी, बिलौआ व पिछोर के 15-15 मतदान केन्द्रों के लिए 3-3 रूट, नगर परिषद भितरवार के 22 मतदान केन्द्रों और नगर परिषदमोहना के 20 मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को पहुँचाने के लिये 4-4 रूट बनाए गए हैं।
पुुलिस प्रशासन ने भी कसी कमान
नगरीय निकाय चुनाव में किसी प्रकार का उपद्रव ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही शहर की शराब की दुकानें बंद करा दी गई, और तीनों उपनगर ग्वालियर, मुरार और लश्कर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। रात्रि के समय तैनात पुलिस बल ने संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्ति से पूछताछ की उसके बाद ही उसे जाने दिया जो भी संदिग्ध नजर आया उससे सती से पूछताछ की। चुनाव में किसी प्रकार का खलल ना पड़े इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस बल पेट्रोलिंग करते नजर आया।
अब बिना शोर-शराबे के घर-घर पहुंच रहे हैं प्रत्याशी
चुनावी शोरगुल थमने के बाद कोई भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी या समूह के लोग एकत्रित होकर कोई जुलूस, जनसंपर्क या रैली नहीं निकाल सकेंगे। साथ ही चलचित्र, टेलीविजन व अन्य माध्यमों द्वारा जनता के समक्ष चुनाव संबंधी सचित्र प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेंगे। इसी तरह संगीत या नाट्य, अभिनय या अन्य कोई आमोद-प्रमोद के जरिए मतदाताओं को लुभाने के प्रयास नहीं किए जा सकेंगे। यदि कोई इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसे सजा और जुर्माना भुगतना होगा।अब बिना शोर-शराबे के घर-घर जा सकेंगे प्रत्याशी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









