ममता तिवारी क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी-समीक्षा गुप्ता
Jul 04 2022
ग्वालियर। वार्ड 42 से भाजपा की प्रत्याशी ममता अजय तिवारी के लिए पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने वार्ड 42 में जनसंपर्क कर श्रीमती ममता तिवारी के लिए वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने वार्ड के मतदाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सुशील सहज और सरल व्यक्तित्व की धनी श्रीमती ममता अजय तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि चुनाव जीतने के बाद ममता तिवारी क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगी।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने मतदाताओं से कहा कि पार्षद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के विजयश्री होने पर शहर में प्रकाश की गंगा बहेगी।
श्रीमती ममता अजय तिवारी के समर्थन में क्षेत्र वासियों और उनके समर्थकों ने एक विशाल रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। यह रैली भाऊ का बाजार,जनकगंज,नई सड़क,कैथवाली गली,उदाजी की पाएगा होते हुए भाऊ का बाजार में समाप्त हुई। रैली के दौरान क्षेत्रवासियों ने ममता अजय तिवारी का पुष्पहार पहनाकर व तिलक लगाकर जगह-जगह स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









