प. बंगाल से आई महिला तस्कर को दो लाख के गांजे सहित पकड़ा
Jul 04 2022
ग्वालियर। पश्चिम बंगाल से नशे की तस्करी करने आई महिला तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। महिला के पास से 14 किलोग्राम गांजा मिला है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जाती है। तस्कर को उस समय पकड़ा जब वह ग्राहक का इंतजार कर रही थी।
नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो व अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध महिला गांजा बैचने के लिये सात नम्बर चौराहा के पास खड़ी हुई हैं। उक्त सूचना पर से बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्कर महिला को पकडऩे हेतु निर्देश किया गया।
थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान सात नम्बर चौराहा के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक संदिग्ध महिला हाथ में बैग लिये हुए दिखाई दी, पुलिस को देखकर उक्त संदिग्ध महिला ने भागने का प्रयास किया। जिसे टीम में मौजूद महिला पुलिस बल द्वारा घेरांबदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपने आप को सीतारामपुर अमडीहा बर्धमान(पश्चिम बंगाल) का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा जब महिला के पास मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर 14 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 80 हजार रूपये का संदिग्ध के पास से विधिवत् जप्त किया गया तथा 15 सौ-रूपये नगद, एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, पेनकार्ड, आधार कार्ड भी जप्त किये गये। पकडी गई गांजा तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से रेल्वे स्टेशन पर उतरी थी लेकिन रेल्वे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग को देखकर पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकली। थाना मुरार पुलिस ने पकड़ी गई गांजा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर गांजा तस्कर से पुलिस टीम द्वारा गंाजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









