केंद्रीय मंत्री सिंधिया और महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने टेबल टेनिस खेला

Jul 04 2022

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में हैं। इस दौरान वह भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के साथ जीवाजी क्लब पहुंचे। जब स्पोर्ट्स जोन में पहुंचे तो दोनों ही खुद को टेबल टेनिस के गेम में हाथ आजमाने से रोक नहीं सके। यहां पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया और महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के बीच टेबल टेनिस का रोचक मुकाबला भी हुआ, जिसका सभी ने जमकर आनंद लिया।