नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार 129 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर बाइक मोबइल रहेंगी तैनात

Jul 04 2022

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने जमीन से लेकर आसमान से निगरानी की पूरी तैयारी कर ली है। एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की एक कंपनी ग्वालियर पहुंच भी गई है। ग्वालियर नगर निगम सहित 7 नगरीय निकाय हैं, जिनमें 1421 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 405 संवेदनशील तो 129 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं।
मतदान के दिन आसमान में जहां ड्रॉन अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र के ऊपर निगरानी करेगा तो इन इलाकों में पहली बार बाइक मोबाइल पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग करते हुए नजर आएंगी। जिन संकरी गलियों में पुलिस मोबाइल (चार पहिया वाहन) नहीं घुस पाते हैं वहां बाइक मोबाइल टीम तत्परता से कार्रवाई करेगी।
एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में पुलिस की तैयारी पूरी हो गई है। आसमान से निगरानी के लिए ड्रोन लगाए हंै तो जमीन पर एसएएफ, एसटीएफ के साथ ही 164 मोबाइल के साथ ही दस अतिरिक्त निरीक्षक तैनात किए जा रहे हैं। चुनाव से पहले ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही खूफिया तंत्र सहित सूचना संकलन में लगे जवानों सेे भी सूचनाएं एकत्रित कराई जा रही हंै, जिससे गड़बड़ी से पहले ही उचित कार्रवाई की जा सके। एसटीएफव एसएएफ की एक-एक कंपनी आ चुकी है। 
नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल चार हजार के करीब पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिसमें 2200 पुलिस जवान व 1800 के करीब विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस कप्तान सहित एक दर्जन से ज्यादा राजपत्रित अफसर भी मोबाइल के साथ रहेेंग। एक अन्य मोबाइल जिसमें आठ-आठ जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जिले मेेंं 22 क्यूआरटी प्रत्येक थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगी और हर क्यूआरटी में चार-चार जवान तैनात रहेंगे, जो किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।
नगरीय निकाय चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए हजीरा, लश्कर और मुरार में ड्रोन तैनात रहेंगे, जो सुबह से ही आसमान से निगरानी करेंगे। किसी भी गड़बड़ी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम में रिजर्व रखे गए 250 जवानों व अफसरों की मदद से गड़बड़ी रोकी जाएगी। वहीं दस निरीक्षक अलग से लगाए गए है, जो संवेदनशील मतदान केन्दों की निगरानी करेंगे।
यह है मतदान केन्द्रों की स्थिति
ग्वालियर नगर निगम, नगर पालिका डबरा, नगर परिषद आंतरी, बिलौआ, मोहना, भितरवार व पिछोर में चुनाव होने हैं। जिले में 1421 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 405 संवेदनशील व 129 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। सामान्य मतदान केन्द्र पर दो-दो तथा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र पर दो जवान तथा एक विशेष पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे, इसके साथ ही थाना प्रभारी इन मतदान केन्द्रों पर विशेष नजर रखेंगे।