विकास व प्रगति के कार्यों को गति देंगे-डॉ. शोभा सिकरवार
Jul 03 2022
ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी की महापौर पद की उमीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा है कि 66 वार्डों के विकास व प्रगति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी का जन-जन से है नाता, गरीबों की मदद करना है आता। हमने गार्बेज शुल्क खत्म करने, बकाया जल कर माफ करने, जल कर की दरें कम करने, संपत्तिकर कम करने, निगम कर्मचारियों को नियमित करने, पाँच सौ गरीब कन्याओं का नि:शुल्क विवाह कराने, स्वरोजगार के लिए 50-50 हजार रुपये देने एवं महिलाओं को सिलाई मशीन देने समेत अनेक जनहितकारी कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। कांग्रेस को आप सब विजयश्री का आशीर्वाद दें, हम आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
कांग्रेस महापौर पद की उम्मीदवार ड।ॅ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने शनिवार को वार्ड 21, 37,49 समेत अन्य वार्डों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बैठकें और सभाएं की तथा आमजनों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम 15 साल पार्षद रहे है, हमारे वार्ड का काम देखिए, आगे हम 66 वार्डों में विकास व प्रगति का नया इतिहास लिखेंगे और आम आदमी को सुविधाएं देते हुए टैक्स के बोझ को कम करेंगें। उन्होंने कहा कि विधायक सतीश सिकरवार का स्वास्थ्य खराब है, अगर मेरी जनता मेरे साथ चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता प्रण-प्राण से जुटे हुए हैं । मुझे सभी वार्डों में जनता का स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है । इस दौरान जगह-जगह डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार का पुष्पवर्षा कर आमजनों ने आत्मीय स्वागत कर सर पर हाथ रखके आशीर्वाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









