जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Jul 03 2022
ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को सिटी सेंटर स्थित शरद विहार में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार जैन तथा संस्था के संरक्षक महेश चंद जैन, सगुन चंद जैन, पदमचंद जैन, संजय कुमार जैन व वीरेंद्र कुमार जैन की सहमति से नवीन कार्यकारिणी तथा अन्य सहयोगी कमेटियों का गठन की घोषण की गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया जैन सोशल ग्रुप संस्था के इस नवीन सत्र की कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉक्टर याशी जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद जैन रसीला, सचिव रोहित जैन, सह सचिव नीरज जैन, कोषाध्यक्ष अजय कागदी का चयन किया गया। वहीं संस्था के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए अन्य सहयोगी कमेटियों का भी गठन किया गया।
इसी कड़ी में ग्रीटिंग चेयरपर्सन दिव्या जैन, सांस्कृतिक मंत्री अमृता जैन, सह सांस्कृतिक मंत्री नीतू जैन, संगिनी को ऑर्डिनेटर अंजना जैन, स्पोर्ट्स कमेटी के लिए अमित जैन अभिषेक जैन व रवि जैन तथा मीडिया प्रभारी के लिए सचिन जैन आदर्श कलम व आलोक जैन हरपल को बनाया गया। जीव दया प्रोजेक्ट के लिए अरविंद जैन मोदी, मंदिर देखभाल प्रोजेक्ट के लिए सुनील जैन लोहिया व सागर जैन, यात्रा सचिव मुकेश जैन लहार वाले को सौंपा गया। पर्यावरण प्रदूषण उन्मूलन प्रोजेक्ट के लिए अनीता जैन व बबीता जैन, संस्कार शिविर धार्मिक कार्यक्रम प्रभारी के लिए अनीता जैन, ममता जैन मनोरमा जैन, महिला कल्याण एवं विकास का कार्यभार नेहा जैन सुषमा जैन, साधु मुनि आहार-विहार समिति के लिए रविंद्र जैन बाबा मनीष जैन राम कुमार जैन, हेल्थ कैंप अवेयरनेस के लिए डॉक्टर अंकित जैन शास्त्री को सौंपा गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









