रहीसा बेगम की गिरफ्तारी के लिए हिन्दू महासभा ने डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा

Jul 03 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर द्वारा रविवार को चाका ग्राम पंचायत कटनी की सरपंच श्रीमती रहीसा बेगम पत्नी वाजि़द ख़ान की विजय पर देशद्रोही कृत्य करने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो के आधार पर हिन्दू महासभा ग्वालियर द्वारा रविवार 3 जुलाई को डीजीपी के नाम एएसपी जीके वर्धमान एवं एएसपी मनीष राजौरिया नगर को हुजरात कोतवाली में धारा 153ए में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करने ज्ञापन दिया। एवं एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो मुख्यमंत्री  के समक्ष हिन्दू महासभा मांग करेगी। ज्ञापन देने वालों में हिन्दू महासभा के डा जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, पवन माहौर, महावीर पाल, शिवम अग्रवाल, कुम्भनदास अग्रवाल, आदित्य भार्गव, अर्जुन पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।