मुख्यमंत्री रसोई में तोडफ़ोड़ कर्मचारियों को डंडों से पीटा

Jul 03 2022

ग्वालियर। बस स्टैंड पर संचालित मुख्यमंत्री रसोई में बस आपरेटर के रिश्तेदार व साथियों ने उपद्रव कर दिया। इन लोगों ने कर्मचारियों को लाठी-डंडों व सरियों से पीटा। मुख्यमंत्री रसोई के अंदर तोडफ़ोड़ भी की। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि मुख्यमंत्री रसोई में काम करने वाला सफाईकर्मी लाल मोहन सिंह गाड़ी लगवा रहा था। इसी दौरान बस आपरेटर गुड्डू भटेले के रिश्तेदार अजय शर्मा से विवाद हो गया। अजय अपने साथी आशुतोष, संदीप कपाडिय़ा, वीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, अजीत व अन्य साथियों के साथ आया। इन लोगों ने जमकर मारपीट और तोडफ़ोड़ की। इसमें हरिमोहन, लालमोहन, मलखान, पुष्पेंद्र घायल हो गए। कर्मचारियों ने भी मारपीट की। पड़ाव पुलिस ने इस मामले में अजय सहित अन्य लोगों पर मारपीट, बलवा व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। वहीं अजय की ओर से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।