जमीन विवाद पर दो भाई झगड़े पिता-पुत्री पर चलाई गोली, सिर में लगे छर्रे
Jul 03 2022
ग्वालियर। मुरार में जमीन विवाद पर दो भाई और इनके स्वजन आपस में झगड़ गए। पहले बड़े भाई और उसके साथियों ने छोटे भाई व बेटी पर घर के बाहर हमला किया, इन पर गोलियां चलाईं। जिसमें पिता-पुत्री के छर्रे लगे। इस घटना के बाद छोटे भाई के स्वजन बड़े भाई के घर पहुंच गए। यहां इन लोगों की मारपीट की। गत देर रात में विवाद बढऩे पर शहर के आधे थानों का फोर्स मुरार पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस अफसरों का कहना है कि गोली लगने की पुष्टि कराने के लिए एक्स-रे कराया जा रहा है।
सीएसपी मुरार ऋषिकेष मीणा ने बताया कि मुरार निवासी आनंद दीक्षित के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा आदर्श अलग रहता है। दूसरा बेटा संजय एमएच चौराहे पर रहता है, यहीं मंटू और विवेक रहते हैं। आदर्श से इनका विवाद चल रहा है। पहले भी इनमें झगड़ा हो चुका है, इसके चलते थानों में शिकायत आ चुकी हैं। शनिवार देर रात को आदर्श अपने बेटे और साथियों के साथ संजय के घर पहुंचा। संजय अपने घर के बाहर बैठा था। संजय की बेटी शानू उसे बुलाने आई। संजय घर के अंदर जा रहा था, तभी आदर्श अपने बेटे व साथियों के साथ आया, उसने मारपीट की और गोली चलाई। पिता-पुत्री के सिर में छर्रे लगे, जिससे दोनों घायल हो गए। फिर संजय व बेटी को लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से इन्हें जेएएच रेफर कर दिया। बेटी को गंभीर चोट आई है। गुस्साए संजय के स्वजन आदर्श के घर पहुंचे। यहां आदर्श के स्वजन के साथ मारपीट की। फिर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। हंगामा बढऩे पर आधे थानों का फोर्स एसएसपी अमित सांघी ने यहां भेजा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









