थीम रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने आधा दर्जन वाहनों में मारी टक्कर

Jul 03 2022

ग्वालियर। थीम रोड पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहे एक कार चालक ने आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग घायल हो गया। कार चालक को यहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को आशंका है, वह नशे में कार दौड़ा रहा था। सफेद रंग की कार का चालक तेज रफ्तार में कार दौड़ाकर थीम रोड से गुजर रहा था। जयारोग्य अस्पताल के गेट के सामने कार अनियंत्रित हो गई, कार ने पहले बाइक सवार, फिर लोडिंग, इसके बाद चार अन्य वाहनों में टक्कर मारी। कार चालक ने कार रोकने की जगह एक्सीलेटर दबाया, जिससे दो लोगों को चोट आई। इसके बाद डिवाइडर से टकराई तब कार रुकी। यहां भीड़ ने उसे घेर लिया। उसे पकड़कर बाहर निकाला, इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।