नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने लश्कर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च

Jul 03 2022

ग्वालियर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2022 को दृष्टिगत रखते हुए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा लश्कर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व एएसपी गजेन्द्र वर्धमान द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी कोतवाली राजीव गुप्ता, थाना प्रभारी माधौगंज महेष शर्मा एवं थाना प्रभारी जनकगंज आलोक भदौरिया द्वारा अपने-अपने थाना बल व रिजर्व पुलिस बल के साथ लष्कर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।
पुलिस द्वारा लश्कर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगों से अपील की गई कि चुनाव/मतदान प्रक्रिया में गडबडी करने अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देकर नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व र्निविघ्न संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।