सड़क हादसे में एंबुलेंस पलटने से रिटायर्ड डीएसपी की मौत
Jul 03 2022
ग्वालियर। नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर करीब सुबह 5 बजे एंबुलेंस के आगे गाय आने से एंबुलेंस पलट गई। जिसमें ग्वालियर आमखो निवासी शैलेंद्र सिंह चौहान रिटायर्ड डीएसपी की हास्पिटल ले जाते हुए मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार प्रात एंबुलेंस ग्वालियर से इंदौर की ओर जा रही थी, तभी अचानक एंबुलेंस के आगे गाय आ गई और गाय को बचाने में एंबुलेंस रोड से नीचे पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस में बैठे मरीज और उनके परिजन चोटिल व घायल हो गए। एंबुलेंस पलटने की सूचना टोल अधिकारियों को जैसे ही मिली तो उन्होंने तुरंत टोल एंबुलेंस पहुंचाकर घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही रिटायर्ड डीएसपी शैलेंद्र सिंह जादौन की मौत हो गई।
मृतक डीएसपी शैलेंद्र सिंह जादौन के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही मृतक शैलेंद्र सिंह जादौन भितरवार से एसडीओपी के पद से रिटायर हुए थे। अभी हाल में अपने निवास ग्वालियर में ही उनको हार्ट अटैक आया था। इस पर ग्लोबल हास्पिटल में उपचार कराया। हार्ट अटैक के बाद उन्होंने इंदौर में अपने रिश्तेदारों से चर्चा की। रिश्तेदारों की सलाह पर ही उन्हें इंदौर हास्पिटल में दिखाने का निर्णय लिया गया। रिटायर्ड डीएसपी चौहान ग्लोबल हास्पिटल ग्वालियर से एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर जा रहे थे। रविवार तड़के अचानक रास्ते में गाय को बचाने के फेर में एंबुलेंस पलट गई। एंबुलेंस में बैठी उनकी पत्नी और दामाद को हल्की चोट आई और मृतक शैलेंद्र सिंह जादौन घायल हो गए। इसके लिए उन्हें पास के ही हास्पिटल लेकर जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद चाचौड़ा हास्पिटल में पोस्टमार्टम कर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।
रिटायर्ड डीएसपी के बेटे की कुछ समय पहले ही कोरोना से मौत हुई थी। बताया जाता है कि इसके बाद से ही रिटायर्ड डीएसपी काफी टूट चुके थे। ऐसे में रिटायर्ड डीएसपी की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









