वार्ड 52 की भाजपा प्रत्याशी निशा अनिल चौधरी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब

Jul 03 2022

ग्वालियर। वार्ड 52 की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नेता निशा अनिल चौधरी के द्वारा आयोजित महारैली में जनसैलाब उमड़ा। ऐसा लग रहा था कि पूरा वार्ड सड़क पर उमड़ आया हो। महारैली में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री ओपीएस भदौरिया ने वार्ड 52 में निशा अनिल चौधरी के लिए वोट मांग कर वार्ड में कमल खिलाने का निवेदन वार्डवासियों से किया। उन्होंने कहा निशा अनिल चौधरी की जीत मेरी जीत होगी। आप हमारे प्रत्याशी को जिताये आपके विकास की चिंता में करूंगा। इस मौके पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, मनीष राजौरिया, ममता आर्य, शर्मिला कुशवाह, विवेक चौहान, घनश्याम पिरौनिया, दिलीप शर्मा, कोमल पाठक सहित हजारों की संख्या में वार्डवासी, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित रहे।