आम आदमी पार्टी जीती तो ग्वालियर में होगा हाउस टैक्स माफ और कोमार्सियल टैक्स हाफ : संजय सिंह

Jul 03 2022

ग्वालियर। नगर निगम चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है इस बार आम आदमी पार्टी के मजबूती से चुनाव में उतरने से नगर निगम का चुनाव त्रिकोणीय बन गया हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी के बड़े राष्ट्रीय नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह का एक विशाल रोड शो सैकडो वाहनों के काफिले के साथ ग्वालियर में महापौर प्रत्यासी रुचि गुप्ता और पार्षद प्रत्यासियों के समर्थन में रोड शो आयोजित किया। रैली महारानी लक्ष्मी स्थल पर आप सांसद संजय सिंह द्वारा माल्यार्पण कर शुरू किया जो इंदरगंज दाल बाजार लोहिया बाजार होते हुए कंपू पहुंचा वहां से बाड़े पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जो कि डीडी नगर जाके रोड शो का समापन हुआ।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की होटल लार्क इन में प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया सांसद संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपना वचन पत्र जारी किया है उसके एक एक किए वादों को आम आदमी पार्टी जीतने के बाद पूरा करेगी अगर आमआदमी पार्टी ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव जीतती हैं। हाउस टैक्स माफ और कॉमर्सियल टैक्स हाफ करेगी, जनता को महीने में 20 हजार लीटर पानी फ्री का अपना वचन पत्र पूर्ण करेगी।
नगर निगम चुनावों मेंआम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर साफ,स्वक्ष भ्रष्टाचार मुक्त ग्वालियर नगर निगम बना कर देगी, पचास से अधिक वर्षों से बीजेपी का शासन ग्वालियर में नगर निगम में है कांग्रेस का शासन भी ग्वालियर की जनता देख चुकी है अब इस बार आम आदमी पार्टी का ईमानदार राजनीतिक विकल्प ग्वालियर और मध्यप्रदेश की जनता के सामने हैं ग्वालियर नगर निगम ने भ्रष्टाचार का बुरा हाल, रोड के हालत कही से भी स्मार्ट सिटी तो दूर गांव में भी इससे अच्छी रोड है नगर निगम का प्रति वर्ष हजारों करोड़ का बजट होने के बाद ये हालत हैं सारा बजट बंदर बाट में खतम हो रहा है उल्टा गार्वेज टैक्स को बढ़ाने के नाम पर ग्वालियर की जनता को लूटने तैयारी शिवराज सरकार कर रही हैं। आम आदमी नगर निगम में जीतती है तो कोई टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा उल्टा हाउस टैक्स माफ और कोमार्सियल टैक्स माफ किया जाएगा। और कांग्रेस पूरे देश में विलुप्त होती जा रही और जहा कही थोड़ी बहुत बची वहा कांग्रेस के विधायक जीतने के बाद बीजेपी की ही सरकार बनवाने का कार्य करते है।