सभी नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है:ज्योतिरादित्य

Jul 03 2022

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में देश के 16 नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर हाल में भारी बहुमत से जीत कर भाजपा प्रत्याशी महापौर एवं पार्षद परिषद में परचम लहराएंगे यह बात रविवार को वार्ड-66 में शिवपुरी लिंक रोड स्थित बडौली गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।
इससे पहले रविवार सुबह दिल्ली से सचखण्ड एक्सप्रैस से ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रामवरन सिंह गुर्जर सहित बड़ी संया में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।