मतदाता जागरूकता के लिये जेयू ने निकाली साइकिल रैली
Jul 02 2022
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईकिल रैली जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ हुई जिसे जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया एवं उप निर्वाचन अधिकारी नरोत्तम भार्गव द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यह रैली अलकापुरी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा होते हुए एलअसईसी कार्यालय से कुलपति निवास चौराहे से होते हुए रैली का समापन जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर हुआ। इस रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि आगामी निकाय चुनाव में मतदाता शत-प्रतिशत इस लोकतन्त्र के पर्व में अपनी भूमिका निभायें बिना किसी प्रलोभन में आये अपना मत अवश्य दे। इस अवसर पर प्रो. मुकुल तैलंग, डॉ. नवनीत गरुड़, डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डॉ. शांतिदेव सिसोदिया, प्रो.विवेक बापट, प्रो. केशव सिंह ठाकुर, डॉ. समीर भागवंत, डॉ. जगदीश अहिरवार, आरए मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम (जिला निर्वाचन कार्यालय) एवं विश्वविद्यालय के बहुत अधिक संख्या में छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









