गुलब्शा खान को न्याय दिलाने ओबीसी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jul 02 2022

ग्वालियर। ओबीसी महासभा ग्वालियर निरंतर सड़कों पर उतरकर शोषित वंचित दलित पिछड़ा और अल्पसंयकों पर हो रहे अन्याय अत्याचार के लिए लगातार संघर्षरत है। ओबीसी महासभा ग्वालियर के जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाह ने बताया कि नागाजी इंस्टीट्यूट कॉलेज में पढऩे वाली ओबीसी छात्रा गुलब्शा खान जोकि कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है और फुल स्कॉलरशिप बेस्ड छात्रा है जिसकी स्कॉलरशिप मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सेंशन कर दी गई है, उसके बावजूद कॉलेज प्रशासन छात्राओं को फार्म अप्रूव करने और परीक्षा में बैठने से मना कर रहा है जब छात्रा और उसके परिजन कॉलेज प्रशासन से मिले तो कॉलेज प्रशासन बोला कि जब तक कॉलेज की फीस आप जमा नहीं करते तब तक छात्रा को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
किसी तरह छात्रा के गरीब परिजनों के द्वारा 30 हजार रुपए फीस जमा कर दी गई। लेकिन उसके बाद कॉलेज प्रशासन छात्रा की 0 प्रतिशत अटेंडेंस की बात बोल कर पर छात्रा को परीक्षा में बैठने देने से मना कर रहा है तब ओबीसी महासभा ग्वालियर से छात्रा के द्वारा मदद मांगी गई। जिस पर ओबीसी महासभा ग्वालियर के द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
उसके बाद कलेक्टर द्वारा कॉलेज प्रशासन व छात्रा और ओबीसी महासभा के पदाधिकारी गणों को कलेक्टर कार्यालय में बुलाया गया और छात्रा के द्वारा अपना पूरा पक्ष रखने के बाद कलेक्टर ने कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल भदोरिया को ओबीसी छात्रा गुलब्शा खान के फॉर्म को अप्रूव करने और परीक्षा में बैठने के आदेश दिए।
अगर कॉलेज प्रशासन छात्रा को परीक्षा में बैठने से मना करता है तो तुरंत कलेक्टर के आदेश की अव्हेलना करने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं। 
इस अवसर पर ओबीसी ओबीसी महासभा ग्वालियर इकाई टीम के साथ सुरेंद्र सिंह कुशवाह, राम अवतार सिंह कुशवाह, सुल्तान सिंह कुशवाह के साथ छात्रा और उसके परिजन गण उपस्थित रहे।