बहोड़ापुर, गोला का मंदिर सबसे ज्यादा संवेदनशील यहां मतदान से एक दिन पहले ही शुरू होगी पेट्रोलिंग-अमित सांघी
Jul 02 2022
ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बहोड़ापुर और गोला का मंदिर के करीब दस इलाके सबसे ज्यादा संवेदनशील है। यह पुलिस के गोपनीय सर्वे में सामने आया है, जो पुलिस के सूचना संकलन में लगे पुलिस अफसर और पुलिसकर्मियों से करवाया गया है। इसके चलते अब इन इलाकों में मतदान के एक दिन पहले से ही पेट्रोलिंग शुरू होगी। खासकर रात में। इसके अलावा भी विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया जाएगा।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पंचायत चुनाव में जो संवेदनशील मतदान केंद्र थे, वहां विशेष सुरक्षा के इंतजाम थे। इन केंद्रों के अलावा भी कुछ स्थानों पर हंगामे की स्थिति बनी। इसके चलते अब नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही ऐसा सर्वे कराया गया है जहां हंगामे की स्थिति बन सकती है। इसमें सूचना संकलन में लगे स्टाफ के जरिए पड़ताल कराई गई है। इसमें ऐसे इलाके भी है जहां पिछली बार चुनाव में हंगामे की स्थिति बनी थी। यह पूरी सूची तैयार की गई है। यहां विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बहोड़ापुर और गोला का मंदिर के संवेदनशील इलाकों में मतदान के पहले रात से पेट्रोलिंग होगी। इन इलाकों के आसपास जो भी थाने होंगे वहां रिजर्व फोर्स रहेगा, जिससे जरूरत पड़तने पर तत्काल फोर्स उपलब्ध हो सके। रिजर्व फोर्स के पास तियर गैस भी होगी। वज्र वाहन भी आसपास तैनात होगा यहां इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को सुरक्षा प्रभारी बनाया जाएगा। यहां कैमरों की संख्या भी अधिक रहेगी।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि एएसपी, सीएसपी के साथ अलग से रिजर्व पुलिस पार्टी होगी जो लगातार पेट्रोलिंग करेगी। 100 से ज्यादा मोबाइल तो पुलिस की ही चलेंगी। जो पेट्रोलिंग करेंगी। वर्जन- गोपनीय सर्वे करा लिए गया है। जो संवेदनशील इलाके हैं, उनका सुरक्षा प्लान तैयार करने के लिए सोमवार को बैठक करेंगे। यहां अतिरिक्त फोर्स भी लगाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









