नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन

Jul 01 2022

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरिय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से  नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर ब्रह्माकुमारीज की वीरपुर बाँध शाखा में किया गया जो की प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। इसमें लगभग 170  लोगों ने नि:शुल्क परिक्षण करवाया। इस शिविर में मीर पैथोलॉजी द्वारा ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रोल की जांच नि:शुल्क की गई।
शिविर मे सिम्स हॉस्पिटल से विशेषज्ञ डॉ. बीके गुप्ता (एमएस),  नेत्र सहायक युवराज सिंह, दीपक कुरसेना, एनबी भार्गव, अमित सिंह भदौरिया, भूपेंद्र भदौरिया, कमल चौहान, सिस्टर निशा उपस्थित थे। 
ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बीकेआदर्श दीदी (मुख्य इंचार्ज लश्कर क्षेत्र) बीके प्रहलाद भाई, बीके सुरेंद्र, बीके सुनीता, बीके योगेश, बीके विजेंद्र, शिवकुमार, मुन्नू, अमन सहित अनेकानेक सेवाधारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मीर पैथोलोजी से आकाश रावत, लोकेन्द्र, अरविन्द, संतोष उपस्थित थे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सभी को नशा मुक्त रहने की शिक्षा भी दी गई।