ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन पलटा, एसआई सहित पांच घायल
Jul 01 2022
ग्वालियर। मुरैना में आरोपी पकडऩे जा रहे पुलिस वाहन में एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना डबरा थाना क्षेत्र स्थित सहराई पुल के पास हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस निजी वाहन से मुरैना में आरोपियों को पकडऩे के लिए जा रही थी। पुलिस वाहन को सुरेश प्रजापति चला रहा था और उसके साथ ही वाहन में एसआई और तीन जवान सवार थे। अभी वह सहराई पुल के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस वाहन पलट गया और उसमें सवार पुलिसकर्मियों के साथ ही चालक घायल हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया।
हालत में सुधार होने पर डबरा थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ दुर्ग के लिए रवाना कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









